इस वर्ष प्रदेश में एक लाख नये पदों पर भर्ती की जायेगी – मुख्यमंत्री श्री चौहान

पन्ना जिले में डायमण्ड पार्क बनेगा
मुख्यमंत्री द्वारा पन्ना में कलेक्ट्रेट के नव-निर्मित कम्पोजिट भवन का लोकार्पण

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज पन्ना में जिला कलेक्ट्रेट के 7 करोड़ 12 लाख रुपये की नव-निर्मित कम्पोजिट भवन का लोकार्पण और 196 करोड़ 37 लाख रुपये लागत की मझगांय ग्रामीण समूह जल-प्रदाय योजना का भूमि-पूजन किया। उन्होंने इस अवसर पर 320 करोड़ 32 लाख रुपये की लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण तथा भूमि-पूजन किया। मुख्यमंत्री ने विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों को 3 करोड़ से भी अधिक के हितलाभ वितरित किये।

घोषणाएँ

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इस अवसर पर जिला-स्तरीय अंत्योदय मेले में घोषणा की कि पन्ना जिले में शानदार डायमण्ड पार्क बनाया जायेगा। जिला चिकित्सालय का 300 बिस्तर के अस्पताल में उन्नयन किया जायेगा। अजयगढ़, ककरहटी और देवेन्द्र नगर की नगर परिषदों को विकास कार्यों के लिये एक-एक करोड़ और पन्ना नगरपालिका को दो करोड़ रुपये दिये जायेंगे। अजयगढ़ के शासकीय महाविद्यालय में विज्ञान संकाय का नया भवन बनवाया जायेगा और अमानगंज के शासकीय महाविद्यालय में विज्ञान विषय की कक्षाएँ प्रारंभ करवाई जायेंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पन्ना जिले में राजस्व और वन सीमा संबंधी विवादों का निराकरण युक्ति-युक्तकरण पद्धति से सुनिश्चित किया जायेगा।

मुख्यमंत्री ने अंत्योदय मेले में मौजूद अपार जन-समूह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में इस वर्ष एक लाख नये पदों पर भर्ती की जायेगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिये शिक्षकों की भर्ती में 50 और पुलिस भर्ती में 33 प्रतिशत पद आरक्षित रहेंगे। मुख्यमंत्री ने असंगठित श्रमिकों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलवाने के लिये क्रियान्वित योजना और किसान-कल्याण एवं कृषि विकास की विभिन्न योजनाओं तथा निर्णयों की जानकारी भी दी।

बजट का 50% गरीब कल्याण के लिये

श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश के वार्षिक बजट का 50 प्रतिशत हिस्सा अब गरीबों के कल्याण कार्यक्रमों पर खर्च किया जायेगा। राज्य सरकार श्रमिकों को सभी जरूरी सुविधाएँ और सहायता उपलब्ध करवायेगी। उन्होंने बताया कि गुंडा तत्वों पर कठोर कार्यवाही की जा रही है। दुराचारियों को फाँसी की सजा देने की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जा रही है।

अंत्योदय मेले में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री सुश्री कुसुम सिंह महदेले, जिला प्रभारी मंत्री श्रीमती ललिता यादव, बुंदेलखण्ड विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया और उपाध्यक्ष श्री महेन्द्र सिंह बागरी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रविराज सिंह यादव, नगरपालिका अध्यक्ष श्री मोहनलाल कुशवाहा एवं अन्य जन-प्रतिनिधि मौजूद थे।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना (PM Surya Ghar Scheme) मुफ्त बिजली योजना
    • March 18, 2024

    प्रधानमंत्री श्री…

    Read more

    Continue reading
    भविष्य के लिए कृषि: इन्टरनेट ऑफ थिंग्स तथा आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से डिजिटल कृषि को प्रोत्साहन प्रदान करना
    • March 18, 2024

    दूरसंचार इंजीनियरिंग…

    Read more

    Continue reading

    Leave a Reply

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    जैविक खेती

    तुलसी की खेती से किसान कमा रहे लाखों

    • October 24, 2018
    • 46 views
    तुलसी की खेती से किसान कमा रहे लाखों

    खेत का प्राकृतिक टॉनिक – हरी खाद

    • June 3, 2017
    • 33 views
    खेत का प्राकृतिक टॉनिक – हरी खाद

    खेती उजाड़ता कृषि प्रधान भारत

    • March 3, 2017
    • 63 views
    खेती उजाड़ता कृषि प्रधान भारत

    रवि विपणन सीजन 2017-18 में 330 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदी का लक्ष्य

    • February 25, 2017
    • 49 views
    रवि विपणन सीजन 2017-18 में 330 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदी का लक्ष्य

    सरकारी योजनाओ व कार्यक्रमों की किसानो के लिए मार्गदर्शिका

    • February 21, 2017
    • 50 views
    सरकारी योजनाओ व कार्यक्रमों की किसानो के लिए मार्गदर्शिका

    कीड़े-मकोड़े फसल की पैदावार को अत्यधिक क्षति पहुँचाते हैं

    • February 15, 2017
    • 46 views
    कीड़े-मकोड़े फसल की पैदावार को अत्यधिक क्षति पहुँचाते हैं