दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के अरब सागर और महाराष्ट्र के बाकी हिस्सों, गुजरात के कुछ और भागों तथा तेलंगाना के शेष हिस्सों में और आगे बढ़ने की संभावना

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार:

(बुधवार 09 जून 2021, मध्यान्ह: जारी करने का समय: 1430 बजे आईएसटी)

 

सम्पूर्ण भारत का मौसम सारांश और पूर्वानुमान बुलेटिन

महत्वपूर्ण मौसम विशेषताएँ

  • दक्षिण पश्चिम मॉनसून 9 जून, 2021 को अरब सागर के सम्पूर्ण मध्य क्षेत्र, उत्तरी अरब सागर के कुछ हिस्सों, मुंबई समेत समूचे कोंकण-गोवा क्षेत्र, आंतरिक महाराष्ट्र के अधिकांश भागों, दक्षिण-पूर्वी गुजरात, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कुछ और भागों, बंगाल की खाड़ी के समूचे मध्य क्षेत्र तथा उत्तरी बंगाल की खाड़ी के कुछ और भागों पर आगे बढ़ गया है।
  • मॉनसून की उत्तरी सीमा (एनएलएम) इस समय 21.5° उत्तरी अक्षांश/ 65° पूर्वी देशांतर, 22.0° उत्तरी अक्षांश/ 70° पूर्वी देशांतर, वलसाड़, मालेगांव, नागपुर, भद्राचलम टूनी, 19° उत्तरी अक्षांश/ 87.0° पूर्वी देशांतर, 22.5° उत्तरी अक्षांश /89.5° पूर्वी देशांतर और 24° उत्तरी अक्षांश/89.5° पूर्वी देशांतर तथा बागडोगरा से होकर गुज़र रही है।
  • दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के अगले 2-3 दिनों के दौरान अरब सागर और महाराष्ट्र के बाकी हिस्सों, गुजरात के कुछ और भागों, तेलंगाना के बाकी बचे क्षेत्रों, आंध्र प्रदेश के सभी भागों, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, पूर्वी उत्तर प्रदेश, समूचे ओडिसा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, छत्तीसगढ़ और बिहार तक पहुँचने की संभावना है।

(अधिक जानकारी तथा ग्राफिक्स के लिए कृपया यहाँ क्लिक करें)

स्थान आधारित विशिष्ट मौसम पूर्वानुमान और चेतावनी के लिए मौसम ऐप, कृषि-मौसम सलाह के लिए मेघदूत ऐप और बिजली गिरने संबंधी चेतावनी जानने के लिए दामिनी ऐप डाउनलोड करें। जिलेवार मौसम पूर्वानुमान और चेतावनी के लिए राज्यों के मौसम कार्यालय/क्षेत्रीय मौसम कार्यालय की वेबसाइट पर लोग ऑन करें।

प्रविष्टि तिथि: 09 JUN 2021 4:53PM by PIB Delhi

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.