जीएसटी से कृषि इनपुट पर भी पड़ेगा असर, ट्रैक्टर सहित कई चीजों के बढ़ेंगे दाम

जीएसटी से कृषि इनपुट पर भी पड़ेगा असर, ट्रैक्टर सहित कई चीजों के बढ़ेंगे दाम

नई दिल्ली: आज रात से लागू होने वाले जीएसटी को लेकर चल रही अवधारणाओं के बीच कृषि इनपुट में भी महंगाई का असर आने के आसार हैं। हालांकि कृषि उत्पादों पर सीधे जीएसटी नहीं लग रहा है, लेकिन कृषि क्रियाओं में काम आने वाली चीजों की कीमतें बढ़ेंगी।

रसायनिक खादों की कीमतों में होगा 10% का इजाफा

अभी तक चालू टैक्स प्रणाली के तहत रसायनिक खादों पर 0 से 8% टैक्‍स स्‍लैब था, लेकिन जीएसटी के बाद ये 12 फीसदी के स्‍लैब में आ जाएंगे।

ट्रैक्टर पर ही लगेगा 12% जीएसटी

ट्रैक्‍टरों पर 12% जीएसटी लगेगा, क्योंकि ट्रैक्टर निर्माता कंपनियों के लिए इनपुट कॉस्‍ट अधिक है। ट्रैक्‍टर निर्माण में इस्तेमाल होने वाले जरूरी कलपुर्ज़ों पर 18 से 28% तक जीएसटी लगाया गया है जो कि, पहले 5 से 17% तक था। इस लिए ट्रैक्टरों की कीमतों में इजाफा होगा।

28% जीएसटी एक दायरे में भी होंगे कई कृषि उपयोगी समान

रबड़ पर 28% टैक्स लगने से टायर महंगे होंगे, जिससे कृषि उपकरणों के टायरों की लागत बढ़ेगी। प्लास्टिक पाइप पर टैक्स लगने से सिंचाई, ट्यूबवैल निर्माण महंगा होगा तथा सबमर्सिबल पंप पर 28 प्रतिशत टैक्स लगने से सिंचाई के साधन महंगे हो जाएंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.