सफल सुशिक्षित किसान की कहानी

खेती से मुनाफा कमाने की आज सभी किसान सोचतें है, लेकिन इसके लिए सबसे जरूरी है कि किसान हमेशा नयी तकनिकी के साथ खेती करें |
ये बात किसी से भी छिपी नहीं है कि विज्ञान ने बहुत तरक्की कर ली है और हमे उस तकनिकी के साथ हमेशा चलना चाहिए, जिससे हमे फायदा हो |

आज हम आपको ऐसे ही किसान से रूबरू करेंगे जिन्होंने परम्परागत खेती को छोड़, आधुनिक खेती को अपनाया |

हम बात कर रहें हैं होशंगाबाद जिले के गाँव सिंगोड़ी में रहने वाले किसान जय प्रकाश पटेल की |
कृषि सहायक से बात करते हुए जय प्रकाश पटेल ने बताया कि कैसे उन्होंने इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री करने के बाद नौकरी की तरफ दिलचस्पी ना लेकर खेती में कैरियर बनाने की सोची और आज जय प्रकाश एक करोड़पति किसान है |
जय प्रकाश ने खेती की शुरुआत बहुत कम रकवे से की उन्होंने खेती को आधुनिक तरीके से करने का निर्णय लिया उन्होंने पहले खेती को परखा समझा क्यूंकि वो कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग करके एक अलग ही फील्ड में आये थे उन्होंने काफी लगन एवं
मेहनत से खेतिम करना प्रारंभ किया और आज गॉंव के सारे किसान उनकी खेती की सराहना करते है जो पहले उन पर हँसा करते थे और कहते थे की इतना पढ़ लिख कर खेती करने आ गये
उन्होंने साबित कर दिया की एक पढ़ा लिखा इन्सान कही भी कोई भी काम बड़ी दक्षता के साथ कर सकता है |
हमारे देश को यैसे ही युवा किसान को प्रोत्साहन देना चाहिए ताकि खेती लाभ का जरिया बन सके |
अपने शुरूआती दौर में जय प्रकाश पारंपरिक तरीके से फसल उगाते थे लेकिन इस कार्य में उन्हें सफलता नहीं मिली |
उसके बाद 2014 में जय प्रकाश ने वैज्ञानिक तरीके से खेती करने का मन बनाया | जय प्रकाश धान, गेंहू , मूंग वर्ष में ये तीन फसल तैयार करतें है | आज इतने कम समय में जय प्रकाश के साथ लगभग 500 से भी ज्यादा किसान जुड़े हुए है |

जय प्रकाश ने कभी बीज की गुणवत्ता, समय के प्रबंधन के साथ कोई समझौता नहीं किया शायद यही वजह कि जय प्रकाश की खेती उत्पादन फसल दर फसल बढ़ता जा रहा है|
कृषि सहायक परिवार उनके भविष्य की मनोकामना करता है |

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.