Pest Management – Maize


Pest Kolamba Livia
Prevalent Name Blue Cock Pejan Parachute Crore
Damage

सबसे ज्यादा नुकसान पक्षियों द्वारा दानों को खाने से होता है।
बोये हुए दाने पक्षियों द्वारा खा लिये जाते है।
दाने पकने समय भी क्षतिग्रस्त हो जाते है।
नई और कोमल शाखायें भी क्षतिग्रस्त हो जाती है।

IPM

फसल की रोपाई जल्दी करें।
पक्षियों के घोसलों को खेत एवं आसपास से नष्ट करें।
पक्षियों को डराने के लिए पुतले खेत में बनाकर रखें।
पटाखें फोड़ें।
सूरजमुखी की खेती करें।

Control

रसायनिक कीटनाशकों का उपयोग उस समय करना चाहिए जब पक्षियों की संख्या आर्थिक देहली स्तर को पार कर ले।
भुट्टों को कपड़े से ढकने से भी पक्षियों का आक्रमण कम किया जा सकता है।
खाली बर्तनों को बजाने से और ड्रमों को पीटने से भी पक्षियों का आक्रमण कम किया जा सकता है।
पटाखें चलाने से भी पक्षियों का आक्रमण कम किया जा सकता है।
परावर्तक का उपयोग करने से भी पक्षी दूर जाते है।

Insect Ropalosifum amides

Name Name
Damage

हरे काले रंग के माहू कीट झुन्डों में रहते है ।
इस कीट का आक्रमण फूल के समय अधिक होता है तथा ये कोमल भागों का रस चूसकर नुकसान पहुंचाते है।
रस चूसने से पत्तियां पीली पड़ जाती है तथा पराग भी झड़ता है।

IPM

पानी की कमी की स्थिति न आने दें।
खेत का समय समय पर निरीक्षण करें।
नियंत्रण के उपाय शुरूवात की अवस्था में करें।

Control

मिथाइल डिमेटॉन 25 ई.सी. अथवा डाईमेथोएट 30 ई.सी. का 1 मि.ली. प्रति लीटर पानी में घोल बनाकर छिड़काव करें।
रसायनिक कीटनाशकों का उपयोग उस समय करना चाहिए जब कीटों की संख्या आर्थिक देहली स्तर को पार कर ले।
मोनोक्रोटोफॉस का प्रारंभिक अवस्था में छिड़काव करने से लाभ मिलता है।

Insect Chilo Partulus

Popular name Striped stem pierced insect
Damage

इल्लियां हल्के हरे पीले रंग के काले सिर वाली होती है जिनके शरीर पर लम्बाई में भूरी धारियां पायी जाती है।
पूर्ण विकसित इल्ली 2.5 सेमी लम्बी होती है।
इल्लियां पहले पत्तियों को खुरच खुरच कर खाती है और बाद में इस प्रकार से छेद कर देती है कि यदि पत्ती को देखा जाये तो सुई से किये गये छेदों के समान दिखाई पड़ते है।
बाद में तने में छेदकर अन्दर प्रवेशकर उसे खाती है जिससे मृत केन्द्र बन जाता है।
इस कीट के प्रकोप से 80 प्रतिशत तक हानि आंकी गई है।

IPM

गंगा 4, गंगा 5, गंगा सफेद 2 उत्तर भारत की प्रतिरोधक किस्में है।
डी.एच.एम. 101 दक्षिण भारत की प्रतिरोधक किस्में है।
फसल अवशेषों को नष्ट करें एवं ग्रीष्म कालीन गहरी जुताई करें ।
पूर्व फसल के अवशेष, खरपतवार एवं कीट के अन्य पोषक पौधों को उखाड कर नष्ट कर दे।

Control

रसायनिक कीटनाशकों का उपयोग उस समय करना चाहिए जब कीटों की संख्या आर्थिक देहली स्तर को पार कर ले।
तना छेदक कीट का आर्थिक देहली स्तर 10 प्रतिशत प्रभावित पौधे होते है।
फोरेट 10 जी. या कार्बाफ्यूरान या थायोडान 7-8 कि.ग्रा. /हे की दर से पौधों की पोंगडी में डाले।
कीट का नियंत्रण करने के लिए मेटासिसटाक्स 25 ई.सी. या रोगर 35 ई.सी का 500 मि.ली. का 250 लीटर पानी प्रति हेक्टेयर की दर से छिड़काव करें।
कार्बाफ्यूरान 35 एस.टी. 10 ग्राम /कि.ग्रा. बीज की दर से बीजोपचार करें।

Insect Sesaemia Inferenance

Popular name Pink stem hole
Damage

इस कीट की इल्लियां हल्की गुलाबी रंग की लाल भूरे सिरे वाली होती है।
ये लगभग 2.5-3 सेमी लग्बी होती है।
अण्डे से बाहर निकलने के बाद इल्ली पर्णच्छद में छेदकर तने में प्रवेश करके उसे खाती है फलस्वरूप पौधे पीले पड़ जाते है। तथा मध्य की पत्तियां सूखकर मृत केन्द्र बन जाती है।

IPM

गंगा 4, गंगा 5, गंगा सफेद 2 उत्तर भारत की प्रतिरोधक किस्में है।
डी.एच.एम. 101 दक्षिण भारत की प्रतिरोधक किस्में है।
फसल अवशेषों को नष्ट करें एवं ग्रीष्म कालीन गहरी जुताई करें ।
पूर्व फसल के अवशेष, खरपतवार एवं कीट के अन्य पोषक पौधों को उखाड कर नष्ट कर दें।

Control

रसायनिक कीटनाशकों का उपयोग उस समय करना चाहिए जब कीट की संख्या आर्थिक देहली स्तर को पार कर ले।
तना छेदक कीट का आर्थिक देहली स्तर 1 लार्वा प्रति पौधा होता है।
कीट का नियंत्रण करने के लिए मेटासिसटाक्स 25 ई.सी. या रोगर 35 ई.सी का 500 मि.ली. का 600 लीटर पानी प्रति हेक्टेयर की दर से छिड़काव करें।
कार्बाफ्यूरान 3 जी. 10 कि.ग्रा/हे के हिसाब से पाेंगरी में डाले।
कार्बाफ्यूरान 35 एस.टी. 10 ग्राम /कि.ग्रा. बीज की दर से बीजोपचार करें।

Insect Palucia Acutea

Name: Palucia
Damage

पत्तियों का पीला होना और बाद में झड़ जाती है।

IPM

पानी की कमी की स्थिति न आने दें।
खेत का समय समय पर निरीक्षण करें।
नियंत्रण के उपाय शुरूवात की अवस्था में करें।

Control

डेसिस 2.8 ई.सी. 500-600 लीटर पानी के साथ प्रति हेक्टेयर छिड़काव करें।

Insect Maracinia Trapezellis

Prevalent Name Leaf Folder Elli
Damage –
IPM

खेत में साफ सफाई रखें।
फसल चक्र अपनाए।
अच्छी तरह सड़ी हुई कीट रहित खाद का उपयोग करें।

Control

कीट का नियंत्रण करने के लिए मेटासिसटाक्स 25 ई.सी. या रोगर 35 ई.सी का 500 मि.ली. का 600 लीटर पानी प्रति हेक्टेयर की दर से छिड़काव करें।
कार्बाफ्यूरान 3 जी. 10 कि.ग्रा/हे के हिसाब से पाेंगरी में डाले।
कार्बाफ्यूरान 35 एस.टी. 10 ग्राम /कि.ग्रा. बीज की दर से बीजोपचार करें।

Fly Insect Stem

Name: Tana Makhi
Damage

इस कीट का आक्रमण अकुंरण के बाद से ही शुरू हो जाता है तथा एक माह तक दिखाई देता है।
इसकी मेंगट,इल्ली तने में प्रवेश कर जाती है तथा पौधे के बीच का भाग सूख जाता है जिसे मृत देह कहते है।

IPM

जुलाई के पहले सप्ताह तक बोनी कर देनी चाहिए।
उच्च बीज दर रखें एवं बाद में विरलन करें।

Control

100 ग्राम 50 डब्लू.पी. कार्बाफ्यूरान प्रति कि.ग्रा. बीज की दर से बीज उपचार करें।
बुआई के समय बीज के नीचे 10 जी. फोरेट का 10 कि.ग्रा /हे का उपयोग करें।

Insect Holotropia Spi.

Popular Name White Braided
Damage

ये कीट पौधों की जड़ों को नुकसान पहुंचाती है।
गीली मिट्टी में 5 से 10 से.मी. और सूखी मिट्टी में 30 से 60 से.मी. तक पाये जाते है।
कीटग्रस्त पौधे सूखकर मुरझा जाते है और आसानी से उखड़ जाते है।

IPM

गहरी जुताई करें।
अच्छी तरह से सड़ी हुई खाद का उपयोग करें।

Control

10 जी. फोरेट 10 कि.ग्रा./हे की दर से बोनी के पहले उपयोग करें।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment is processed.

EnglishenEnglishEnglish